Advertisements
Spread the love

लगातार बारिश के बीच 6 घंटा डूबा रहा उकरी पुल…

सरायकेला: संजय मिश्रा
क्षेत्र में लगातार चल रहे बारिश के दौर के बीच मंगलवार की सुबह सोना नदी पर उकरी के समीप बना उकरी पुल पूरी तरह से डूब गया। स्थानीय लोगों के अनुसार यह स्थिति सुबह के लगभग 5: 00 बजे से दिन के 11:00 बजे तक बनी रही। जिससे उकरी होकर जाने वाले सीनी क्षेत्र से खरसावां क्षेत्र का संपर्क लगभग 6 घंटे टूटा रहा। आवागमन बाधित होने से दर्जनों लोग इस बीच फंसे रहे। आवश्यक कार्य से गुजरने वाले लोगों को लंबी दूरी तय कर सरायकेला मार्ग से होते हुए जाना पड़ा।

Advertisements