Advertisements
Spread the love

सरायकेला-खरसावां : श्री झारखंड सीमेंट लिमिटेड प्लांट हांसदा, खरसावां के अधीन कार्य कर रही श्री फाउंडेशन ट्रस्ट के सौजन्य से कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत सरायकेला प्रखंड के मुरूप स्थित अर्जुन पुस्तकालय को पुस्तक उपलब्ध कराया गया। फाउंडेशन द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के मांग सूची के आधार पर निशुल्क पुस्तक दिया गया। इसके साथ साथ विद्यार्थियों को बैठने के लिए दस कुर्सी दिए गए। श्री झारखंड सीमेंट के वरिष्ट प्रबंधक बीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि ग्रहण किया गया शिक्षा रूपी संपति कभी भी ना बेकार होगा ना नष्ट होगा ना चोरी होगा । यह एक ऐसा संपति है जिसे जीवन भर इस्तेमाल कर खुशहाल जिंदगी जी सकते है। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छी एवम उच्च शिक्षा हासिल करने की बात कही। उन्होंने इस पुस्तकालय को भविष्य में भी हर संभव सहायता प्रदान करने की बात कही। कंपनी सीएसआर के वरिष्ठ पदाधिकारी बद्रीनाथ डे ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने की बात कही। उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। कंपनी के एच आर विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी यशवंत कुमार ने विद्यार्थियों को मन एवम ध्यान लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष हेमसागर प्रधान ने विद्यार्थियों को बताया कि असफलता सफलता की कुंजी है। विद्यार्थियों को अपने असफलता से निराश नहीं होना चाहिए बल्कि और ज्यादा मेहनत करके अच्छी सफलता पाने के लिए प्रयास करने की बात कही। कार्यक्रम का शुरुवात माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर ग्राम प्रधान जितमोहन महतो,भैरव प्रधान,मनोरंजन प्रधान,धर्मेंद्र प्रधान,माधव प्रधान,शिबू व अनिमा समेत अन्य उपस्थित थे।

Advertisements

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?