भाजपा नेता गणेश महाली ने भाजपा कार्यकर्ताओं को की आर्थिक सहयोग…
सरायकेला- संजय मिश्रा ।
Advertisements

Advertisements

सरायकेला नगर पंचायत के पाठागार निवासी भाजपा पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता पंकज साहू की माताजी एवं इंद्रटांडी निवासी भाजपा पार्टी के पूर्व बूथ अध्यक्ष प्रीतम पाणिग्रही के पिताजी का विगत दिनों देहांत हो गया था। इसे लेकर भाजपा नेता गणेश महाली ने रविवार को दोनों ही शोक संतप्त परिजनो से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया और आर्थिक सहयोग किए।
इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष बद्री दरोगा, जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, पूर्व नगर अध्यक्ष ललन सिंह, राजकुमार सिंह, राजेश नंदा, सुमित चौधरी, बीजू दत्त, कृष्ण राणा, बल्लाल हुसैन, शंभू आचार्य, जगबंधु, रवि सतपति, मंटू आचार्य आदि उपस्थित रहे।

