Advertisements
Spread the love

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना को लेकर वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए विद्यालयों के कराए गए सामाजिक अंकेक्षण में प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरायकेला प्रखंड के लिए प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला में आयोजित उक्त जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक के निर्देशानुसार प्रतिनिधि के तौर पर सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सुभाष हेंब्रम मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सरायकेला दिनेश कुमार दंडपात, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रबिकांत भकत एवं प्रखंड मध्यान भोजन योजना प्रभारी राजाराम महतो की उपस्थिति में सोशल ऑडिट की टीम द्वारा प्रखंड के कुल 28 विद्यालयों की जनसुनवाई की गई।

जिसमें दीवार लेखन ना होना, स्टॉक बही अपडेट नहीं होना, रसोईया का भुगतान ना होना, प्रतिपूर्ति भत्ता ना मिलना, प्रतिपूर्ति राशि का पूरा वितरण न होना और पारदर्शिता जैसे शिकायतों पर जनसुनवाई की गई। साथ ही आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?