Advertisements

साप्ताहिक भागवत प्रवचन के चौथे दिवस पर नंद उत्सव की बही बयार…
सरायकेला:संजय मिश्रा
Advertisements

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड के तबलापुर गांव में आयोजित की जा रही साप्ताहिक भागवत प्रवचन के चौथे दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण के नंद उत्सव, बाल लीला और रासलीला का प्रवचन किया गया। जगन्नाथ धाम पुरी से पधारे प्रसिद्ध भागवत कथा वाचक पंडित गौर हरि दास जी द्वारा इस अवसर पर व्यासपीठ से भागवत कथा के नंद उत्सव, श्रीकृष्ण बाल लीला और रासलीला के प्रसंग के मनोहारी प्रवचन की गई।
मौके पर गांव की बच्चियों द्वारा आकर्षक परिधान में रासलीला की सुंदर प्रस्तुति भी की गई। जिसका स्थानीय ग्रामीण सहित आसपास से पहुंचे भक्तों द्वारा भी जमकर प्रशंसा किया गया। कार्यक्रम में निर्मल कर, राजा कर, असित कर, अजय साहू, चिरंजीबी महापात्र, दूखु राम साहू तथा गांव के प्रबुद्ध नागरिक मुख्य रूप से शामिल रहे।
Related posts:
सरायकेला : डीडीसी की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक...
Jamsedpur news जमशेदपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन, साई परिवार विश्व सेवा संस्थान ने किया आयोजित, कई...
सब सुख लहै तुम्हारी सरना तुम रक्षक काहू को डरना, गणतंत्र दिवस पर क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ भी फल एवं...

