Advertisements
Spread the love

जयंती के अवसर पर सरायकेला आम पब्लिक की ओर से भगवान बिरसा मुंडा को किया गया माल्यार्पण . . .

सरायकेला : SANJAY

भगवान बिरसा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत के बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर आम जनता की ओर से पारंपरिक रीति रिवाज के साथ पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माला एवं पुष्प अर्पण किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी सह अधिवक्ता जलेश कवि एवं सेवानिवृत्त प्रोफेसर अतुल सरदार के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी एवं संघर्ष के बारे में उपस्थित लोगों के बीच जानकारी दी गई। साथ ही झारखंड राज्य निरंतर प्रगति करे एवं यहां के लोग खुशहाल रहे इसकी प्रार्थना की गई। इस अवसर पर नेताजी उमापद मुखी, सुजीत पुथाल, रवि प्रजापति, पुजारी गणेश सरदार एवं अन्य आम जनता उपस्थित रहे।

You missed