झारखंड आंदोलनकारी मंच ने जयंती पर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन . . .
- सरायकेला : SANJAY
सरायकेला के बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर झारखंड आंदोलनकारी मंच द्वारा श्रद्धा भाव के साथ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी मंच के कोल्हान प्रमंडल संयोजक धनपति सरदार के नेतृत्व में झारखंड आंदोलनकारी ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। और उनके आदर्शों को अपनाते हुए उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी मंच के हरिचरण पाड़ेया, सेलाय बानरा, कैलाश महतो, एमपी सिंह सरदार, नारायण पूर्ति एवं राजेश मुंडरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Related posts:
जमशेदपुर:परसुडीह एवं स्टेशन रोड की समस्याओं को लेकर रेल प्रशासन के सहायक मंडल अभियंता कार्यालय पहुंच...
सरायकेला : खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय की निदेशक ने दुगनी आर्चरी अकादमी और आवासीय फुटबाल प्रशिक्ष...
Chandil वज्रपात में कुशपुतुल व पारगामा गांव के मृतक के परिजनों से मिले विधायक, किया आर्थिक सहयोग...
