
मंत्री चंपाई सोरेन ने बिरसा चौक पर नवनिर्मित भगवान बिरसा मुंडा की नई प्रतिमा का किया उद्घाटन . . .
- सरायकेला : SANJAY
झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन के द्वारा सरायकेला नगर स्थित बिरसा चौक में नवनिर्मित भगवान बिरसा मुंडा की नई प्रतिमा का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इसके पश्चात मंत्री चंपाई सोरेन द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गगराई, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहे। साथ ही इस अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। सभी चौक चौराहों का विद्युत से सुसज्जित किया गया। मौके पर नगर प्रबंधक सुमित सुमन सहित नगर पंचायत कार्यालय के अन्य सभी अधिकारी और कर्मी एवं आमजन मौजूद रहे।

Related posts:

