Advertisements
Spread the love

लाइव वीडियो बनाते हुए 22 वर्ष युवक ने दुपट्टे से फांसी लगाकर की आत्महत्या…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements
Advertisements

सरायकेला: सरायकेला थाना अंतर्गत मुड़िया गांव में शुक्रवार को एक 22 वर्षीय शाहबाज आलम घर में कमरे का दरवाजा बंद कर दुपट्टा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी के दौरान उसने लाइव वीडियो भी बनाई। काफी देर तक जब युवक घर से बाहर नहीं निकला तो पत्नी ने बंद कमरे का दरवाजा खोलना चाहा परंतु नहीं खोल पाने पर उसने लोगों को इसकी सूचना दी।

पड़ोसियों ने किसी तरह खिड़की खोलकर अंदर देखा तो युवक शाहबाज आलम की लाश फंदे से लटकते हुए पाया। इसकी सूचना तुरंत सरायकेला थाना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी अर्जुन उरांव घटना की सूचना पाते ही पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को फांसी से उतार कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला ले गए।

घटना सुबह के तकरीबन दस बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मुड़िया निवासी मो शमीम का बेटा शाहबाज आलम बाहर में काम करता था और परिवार के साथ वही रह रहा था। विगत 10-12 दिन पूर्व शाहबाज आलम अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ मुड़िया आया और अपने नाना के यहां सपरिवार रहने लगा। शुक्रवार को दस बजे के लगभग उसकी पत्नी घर के बाहर कपड़ा धो रही थी। इस दौरान शाहबाज आलम ने घर का दरवाजा बंद कर दिया और एसबेस्टस में लगे पाइप से दुपट्टे की फांसी बनाकर अपने मोबाइल से लाइव वीडियो बनाते हुए आत्महत्या कर ली।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्तर प्रदेश उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज बिहार बिहार बोकारो मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

दुमका : ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे आठ वर्षीय जीत के इलाज के लिए परिवार ने लगाई मदद की गुहार