Advertisements

सड़क दुर्घटना में डीएसई कार्यालय का लिपिक गंभीर रूप से हुआ घायल…
सरायकेला: संजय मिश्रा ।
सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर कुदरसाई चौक के समीप शनिवार की शाम घटी एक सड़क दुर्घटना में डीएसई कार्यालय में काम करने वाले लिपिक दीपक सरदार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दीपक सरदार को एंबुलेंस द्वारा सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों द्वारा उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चक्रधरपुर निवासी दीपक सरदार ड्यूटी खत्म कर ऑफिस से अपने घर की ओर अपनी स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान कुदरसाई चौक के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनके स्कूटी की टक्कर हो जाने से दुर्घटना घटी।
