Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Spread the love

भारतीय जनता पार्टी ने आक्रोश रैली निकाली ओर राज्य में हो रहें भष्ट्राचर के विरोध में दुमका  के पोखरा चौक से टीन बाजार चौक होते हुए वीर कुँवर सिंह चौक तक आक्रोश प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा …

दुमका ब्यूरो: मौसम कुमार गुप्ता

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

भारतीय जनता पार्टी के दुमका जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन के नेतृत्व में दुमका के पोखरा चौक से टीन बाजार चौक होते हुए वीर कुँवर सिंह चौक होकर आक्रोश प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सोपा गया आक्रोश प्रदर्शन के बाद समाहरणालय परिसर में सभा को संबोधित करते हुए में जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन ने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस एवं राजद के बेमेल गठजोड़ से बनी अवसरवादी एवं सत्तालोलुप हेमंत सरकार ने राज्य को आकंठ भ्रष्टाचार में धकेल दिया है ,राज्य की आधारभूत संरचना को जर्जर स्थिति में ला दिया है, तथा झारखंड को बदहाली के कगार पर पहुंचा दिया है !

सरकार की अकर्मण्यता, कुशाशन एवं ध्वस्त कानून व्यवस्था ने लोगों की शांति और खुशी छीन ली है,राज्य में सर्वत्र अराजकता का माहौल है । हत्या ,लूट, बलात्कार, अपहरण, डकैती की रिकॉर्ड तोड़ घटनाओं से लोग भय और आतंक के माहौल में जी रहे हैं। झारखंड 4 वर्षों से विकास की दौड़ में काफी पीछे छूट गया है, भ्रष्टाचार तुष्टिकरण एवं गिरती विधि व्यवस्था, अपराधियों के बढ़ते हौसले ने राज की छवि को धूमिल किया है, हेमंत सरकार हर मौके पर विफल साबित हुई है। राज्य सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लोगों को धोखा दिया है, झूठ फरेब धोखाधड़ी ,बेईमानी की बुनियाद पर टिकी झारखंड मुक्ति मोर्चा नेतृत्व वाली सरकार सामाजिक ताने-बाने को तोड़कर जनता में भ्रम फैला कर अपने विफलताओं को छुपाने का हर संभव परपंच कर रही है।

पूर्व मंत्री डॉक्टर लुईस मरांडी ने कहा विगत 4 वर्षों में जहां एक और राज्य में आदिवासियों का संहार हुआ है वही आदिवासियों एवं दलितों की हत्या एवं शोषण की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है, सरकार के संरक्षण में आदिवासियों दलितों, पिछड़ों एवं गरीबों की जमीनों पर दबंगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है, महिलाओं का उत्पीड़न व बलात्कार की लगातार बढ़ती घटनाओं ने सरकार , की आक्रमान्यता को उजागर किया ।

9 हजार से अधिक बलात्कार के मामले ,6 हजार से अधिक हत्या ,30 हजार से अधिक चोरी ,2 हजार डकैती, 4800 अपहरण के मामले सरकार के प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलती है!
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा हेमंत सरकार की अक्षमता के कारण राज्य में अपराधी बेखौफ हो गए हैं, कोयला, बालू पत्थर सहित खनिज संसाधनों की लूट खसोट मे सत्ताधारी दलों के नेता संलिप्त हैं! राज्य में स्थानांतरण, पदस्थापन संगठित उद्योग का रूप ले चुका है । सभी विभागों में भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया है।

सरकार की अदूरदर्शिता के कारण राज्य की छात्र-छात्राएं युवक युवतियां बेरोजगारी का दंस झेल रहे हैं, युवाओं को 5 लाख नौकरी देने का वादा कर सत्ता में आने वाली हेमंत सरकार ने युवाओं को धोखा दिया है, इस सरकार में नियुक्ति की बात कौन कहे सरकार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता तक नहीं दे पाई।

जिला महामंत्री विवेकानंद राय ने कहा कि दिशाहीन हेमंत सोरेन सरकार के निकम्मेपन के कारण लोगों को बुनियादी सुविधा भी नहीं मिल पा रही है! बिजली ,पानी सड़क स्वास्थ्य एवं शिक्षा की स्थिति अत्यंत दयनीय हैं , राज्य के उप राजधानी से लेकर राजधानी तक विद्युत आपूर्ति ध्वस्त हैं ।
सरकार की हठधर्मिता एवं अदूरदर्शिता के कारण अन्नदाता किसान बादहाल है ,भाजपा सरकार द्वारा प्रारंभ की गई कृषि आर्शीवाद योजना के बंद होने एवं अकाल और सूखा की मार से किसान परेशान है , वहीं राज्य के मुख्यमंत्री अपनी सुख सुविधा के लिए लग्जरी गाड़ियों का काफिला खड़ी करने एवं अपने लिये विलासितापूर्ण आवास बनाने मै जुटे हैं।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉक्टर लुईस मरांडी, अमरिंदर सिंह मुन्ना ,सुरेश मुर्मू, देवेंद्र कुँवर, निवास मंडल , अंजुला मुर्मू,
जिला महामंत्री विवेकानंद राय, दीपक स्वर्णकार, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बबलू मंडल ,मनोज पांडे ,जिला मंत्री कामेश्वर गुप्ता, चुन्नीलाल राय, लक्ष्मण पंडित,रविकांत मिश्रा ,मोर्चा जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल , विमल मरांडी, जयप्रकाश मंडल, फारूक अनवर, नीतू झा, पिंटू साह, श्रीधर दास, अमन राज गुंजन मरांडी ,मार्शल ऋषिराज टुडू, संतोष सोरेन, सोनी हेंब्रम, आशीष सिन्हा,मंडल अध्यक्ष पंकज वर्मा, नरेश मंडल, सहदेव मरांडी, सुधीर पाल भृगुनाथ यादव, राजू दवे ,गणपति पाल ,सुधीर पाल, नकुल मंडल ,लालचंद पाल, नीताई भंडारी, नवल किशोर मांझी नरेंद्र गुप्ता , मनीष कुमार, पप्पू कुमार सिंह, सुजीत कुमार, प्रवीण सिंह, आशुतोष सिंह, टिंकू गण, ऋषिकेश गुप्ता, राजेश वर्मा ,राजू पुजार ,जयप्रकाश शर्मा, दिनेश सिंह ,आस्तिक शर्मा, अमित शर्मा, अमित राय, राजेश हेंब्रम, रमाकांत शर्मा, प्रमोद कुमार यादव, जूही गुप्ता ,श्याम गुप्ता ,शीतल मांझी, अजय लायक, प्रमोद कुमार यादव, रमाकांत शर्मा, लंबोदर दास, सुभाष मिर्धा, नरेश पांडा, शक्ति दर्वे सहित सेकड़ों नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. उपरोक्त जानकारी दुमका जिला भाजपा मीडिया के प्रभारी श्री पिंटू अग्रवाल ने दिया.

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements