Advertisements

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा): प्रखंड सह अंचल कार्यालय सरायकेला के सभागार में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह की अध्यक्षता में 51 अजजा सरायकेला एवं 57 अजजा खरसावां के बीएलओ पर्यवेक्षकों की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से 1 जनवरी 2022 को अहर्ता तिथि मानते हुए फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने संबंधी दिशा निर्देश जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दिए गए। साथ ही इसकी प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में सरायकेला अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी विमला तिर्की, बीएलओ पर्यवेक्षक गौर हरी कुंभकार, चंद्रमोहन सरदार, अशोक मंडल, सुनीता माई सोरेन, सीताराम आदित्य देव, संतोष कुमार महतो, राम नारायण प्रजापति एवं सलिल सामल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Advertisements

Related posts:
Saraikela : गोस्वामी तुलसीदास रचित रामचरितमानस की चौपाइयों का अर्थ जाने बिना कुतर्क करना मानसिक दिव...
Saraikela : साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए फरियादियों से मिले उपायुक्त, त्वर...
गोली मारकर हत्या करने की आरोपी को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश तृतीय की अदालत ने सुनाई सश्रम आजीवन कारावा...

