66 गरीब जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल का वितरण…
दुमका / सिटी अक्षय कुमार मिश्रा:
दुमका। काठिकुंड ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार की कल्याणकारी योजना के तहत गरीब, जरूरतमंद ,असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है।इसी क्रम में गुरुवार को प्रखंड के कालाझर पंचायत की मुखिया एस्थर मरांडी के नेतृत्व में 66 गरीब जरूरतमंद असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया।मौके पर मुखिया श्रीमती मरांडी ने कहा कि,ठंड के स्तर में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जिससे बचाव हेतु जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
ताकि उन्हें ठंड के प्रकोप से बचाया जा सके।कंबल प्राप्त कर ठंड से बचाव हेतु काफी हद तक उन्हे सहायता मिलेगी।कंबल प्राप्त करने वाले लाभुकों में मुगली देवी, लुखीराम मोहली, पकू मुर्मू, फुलमुनी देहरी, शांति हेंब्रम, हसीना बीबी, होपनी मरांडी, हफिजा बीबी, फुलमुनी किस्कू , कविराज टुडू के साथ दर्जनों लोग शामिल हैं।मौके पर पंचायत सचिव रमेश हेंब्रम, वार्ड सदस्य हफ्फाजुद्दीन अंसारी, मीरु हेंब्रम, सनोती सोरेन,सुसाना सोरेन समाजसेवी इम्तियाज अंसारी, नैयर सुल्तान आदि मौजूद थे।
![](https://vananchal24tvlive.com/wp-content/uploads/2021/11/WhatsApp-Image-2021-11-18-at-10.37.19-AM.jpeg)