Advertisements
Spread the love

क्षेत्रीय गौड़ समाज का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह आज…

संजय मिश्रा सरायकेला:

Advertisements

सरायकेला: क्षेत्रीय गौड़ समाज महालिमोरुप का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह रविवार 7 जनवरी को मुरुप स्थित दैवी स्थल माता ठाकुरानी दरह परिसर में होगी। उक्त जानकारी देते हुए क्षेत्रीय गौड़ समाज के अध्यक्ष नीलसेन प्रधान ने बताया कि वनभोज सह मिलन समारोह की तैयारी पूरी कर ली गयी है।

वनभोज सह मिलन समारोह के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को क्षेत्रीय गौड़ समाज के पदाधिकारियो ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। बताया गया कि वनभोज सह मिलन समारोह में गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय समिति, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी के पदाधिकारी अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

वनभोज में गौड़ समाज के पदाधिकारी व सदस्य स्थानीय शक्तिपीठ माता ठाकुरानी देवी के दरबार में पूजा अर्चना कर समाज के सुख शांति व समृद्धि की कामना करेंगे। इसके बाद सामाजिक परिचर्चा करते हुए गौड़ समाज के क्षेत्रीय कमेटी महालिमोरुप का वार्षिक कलेंडर तैयार किया जाएगा।

अध्यक्ष नीलसेन प्रधान ने समाज के सभी वर्ग के लोगों से वनभोज सह मिलन समारोह में उपस्थित होने की अपील की है। मौके पर क्षेत्रीय गौड़ समाज के सचिव नागेश्वर प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, हेमसागर प्रधान, विष्णु प्रधान व युधिष्ठिर प्रधान समेत अन्य उपस्थित रहे।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित