Spread the love

सरायकेला-खरसावां (दीपक) भाजपा अनुसूचित मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को जिला मुख्यालय सरायकेला के टाउन होल में रखी गई है। इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा की बैठक परिसदन में जिला अध्यक्ष विजय महतो के अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी के बड़े पदाधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपा गया है बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माहली ने बताया कि नगर के टाउन हॉल में पूर्वाहन 11रू30 बजे से कार्यक्रम निर्धारित है पहला कार्यक्रम कार्यकर्ता सम्मेलन की रखी गई है। इसके बाद जनजातीय सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भाग लेंगे। जनप्रतिनिधियों तथा बुद्धिजीवियों के साथ विचार विमर्श का कार्यक्रम भी शाम में निर्धारित है। इस बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुजाहिद खान अनुसूचित मोर्चा के शंकर सोय,एसटी मोर्चा के संजय सरदार ,सरायकेला नगर अध्यक्ष बद्री दरोगा एवं अन्य भाजपाई उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

You missed