Advertisements
Spread the love

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर विश्वविद्यालय द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया…..

अर्जुन कुमार नामकुम:राँची । नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आज सरला बिरला विश्वविद्यालय द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Advertisements

कार्यक्रम में बोलते हुए विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर गोपाल पाठक ने छात्रों को नेताजी के गुणों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने सुभाष चंद्र बोस की कठिन और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद देशभक्ति के मार्ग में अपनी समस्त सुख सुविधाओं का त्याग कर चलने को अविस्मरणीय बताया।

कार्यक्रम में विवि के माननीय प्रतिकुलाधिपति माननीय श्री बिजय कुमार दलान और मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने नेताजी के बताए देशभक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अवसर पर विवि के रजिस्ट्रार प्रो विजय कुमार सिंह, एनएसएस संयोजक डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, डीएसडब्ल्यू डॉ. अशोक अस्थाना, डीन और एसोसिएट डीन तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?