Spread the love

डीएसओ ने पीडीएस डीलरों के साथ की समीक्षा बैठक; 27 पीडीएस डीलरों को किया शो कॉज…

सरायकेला संजय मिश्रा: जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा के द्वारा कुकड़ू एवं ईचागढ़ प्रखण्ड सभागार में सम्बन्धित पीडीएस डीलरों के साथ समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान NFSA अंतर्गत खाद्यान्न वितरण, हरा राशन कार्ड योजना अंतर्गत चावल का वितरण, NFSA एवं गहरा राशन कार्ड में चना दाल का वितरण, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की गई। इस दौरान ऐसे पीडीएस डीलर जिनके द्वारा NFSA में 90% से अधिक खाद्यान्न का वितरण किये हैं, उन्हें सम्मानित भी किया गया एवं जो PDS 90% से कम खाद्यान्न का वितरण किये हैं उन्हें स्पष्टीकरण किया गया।

Advertisements
Advertisements

साथ ही बेस्ट परफॉर्मर को सम्मान स्वरुप अंग वस्त्र प्रदान किया गया। आयोजित समीक्षा बैठक में कुकड़ू प्रखंड के 9 पीडीएस डीलर को स्पष्टीकरण तथा ईचागढ़ प्रखंड के 18 पीडीएस डीलरों को स्पष्टीकरण किया गया। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी के साथ मुख्य रुप से सम्बन्धित प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed