Spread the love

राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव बने डिस्ट्रिक्ट कबड्डी एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक . . .

सरायकेला : SANJAY

Advertisements
Advertisements

डिस्ट्रिक्ट कबड्डी एसोसिएशन सरायकेला-खरसावां की आम बैठक सह निर्वाचन आदित्यपुर के मोक्ष अपार्टमेंट के सभागार में संपन्न हुई। एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो की अध्यक्षता में आयोजित हुए उक्त बैठक सह निर्वाचन प्रक्रिया में कबड्डी एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड की ओर से विजय सिंह एवं जिला ओलंपिक संघ के सचिव सिकंदर महतो पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। मौके पर दोनों पर्यवेक्षक ने नव नियुक्त कमेटी की घोषणा की। जिसमें सर्वसम्मति से राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव को मुख्य संरक्षक, मनमोहन सिंह राजपूत को संरक्षक, रवि शेखर सिंह को अध्यक्ष, राजेश सिंह, पप्पू रजक एवं रवि सिंह को उपाध्यक्ष, बलराम तांती को सचिव, शौकत सिन्हा को सहायक सचिव, सुनीता माझी, सौरभ झा, विष्णु उरांव, लीलावती महतो एवं भीष्म देव सिंह को संयुक्त सचिव, सुजीत रजक को कोषाध्यक्ष तथा रेंजर रजक, प्रेमाशीष महतो एवं अनिता कुमारी महतो को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। निवर्तमान सचिव सिकंदर महतो द्वारा नई कमेटी का स्वागत करते हुए भविष्य में अच्छे कार्य करने और कार्य विस्तार की शुभकामनाएं दी। बैठक में राजेश कुमार, करमु मंडल, शंकर कुमार एवं अमित कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed