Advertisements

होली मिलन सह जल संरक्षण दिवस का हुआ आयोजन…
सरायकेला:संजय मिश्रा
Advertisements

सरायकेला। इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।

मौके पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा होली से संबंधित मिठाई और पकवान के स्टॉल लगाए गए। इस अवसर पर जल संरक्षण दिवस मनाते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती डॉ स्वीटी सिन्हा द्वारा छात्र-छात्राओं को जीवन के लिए जल का महत्व बताया गया। साथी जल संरक्षण के गुर सिखाए गए।
मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं ओम प्रकाश, श्रावणी मुखर्जी, इंदु कुमारी, सुमन कुमारी, वंदना कुमारी, सिक्की कुमारी, निशा रानी, केके दुबे, एमएन दास आश्रित महापात्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Related posts:
Chandil : कपाली के डोबो में बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति को घर में घुसकर मारी गोली, जमीन को लेक...
सरायकेला:चांडिल प्रखंड के विभिन्न मतदान केन्द्रों का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया निर...
पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संताल ने शोक सभा आयोजित कर स्व. बामा प्रसाद यादव को दिया श्रधांजलि...

