Advertisements
Spread the love

21 से 27 अप्रैल तक विशेष लोक अदालत…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। झालसा रांची और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार के निर्देशानुसार आगामी 21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान आयोजित होने वाले उक्त विशेष लोक अदालत में सिविल कोर्ट सरायकेला में बिजली एवं एनआई एक्ट वादों के लिए तथा अनुमंडलीय न्यायालय चांडिल में एनआई एक्ट वादों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें चेक बाउंस, एनआई वादों और बिजली से संबंधित मामलों के सुलह समझौता के द्वारा निपटारा करने के लिए सभी लोगों को जागरूक एवं वादों में नोटिस करने की प्रक्रिया की जा रही है। ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें।

You missed