Advertisements
Spread the love

पुलिस ने अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर को किया जब्त,ट्रैक्टर मालिक पर मामला हुआ दर्ज…

न्यूज डेस्क रांची :  बोकारो जिले के रहावन ओपी थाना क्षेत्र के पचमो स्थित अलकुशिया जंगल मे शनिवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर एक अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर को जब्त किया है। साथ ही झाड़ियों में छिपाकर रखा गया लगभग दस टन अवैध कोयले को भी जब्त किया है।

Advertisements
Advertisements

इस दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर के मालिक रघुनाथ महतो को भी मौके से गिरफ्तार किया है। छापेमारी अभियान का नेतृत्व गोमिया के सर्किल इंस्पेक्टर महेश प्रसाद सिंह ने किया है। मौके पर उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रहावन ओपी थाना क्षेत्र के पचमो स्थित अलकुशिया जंगल के समीप अवैध कोयला लदा हुआ ट्रैक्टर आ रहा है। अभियान में शामिल पुलिस ने घेराबंदी कर अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर के अलावा झाड़ियों में छिपाकर रखा हुआ लगभग दस टन अवैध कोयला को भी जब्त कर थाना ले आई है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में ट्रैक्टर मालिक के ऊपर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में उनके साथ रहावन ओपी प्रभारी जयप्रकाश एक्का,गोमिया थाना के सअनि बिरसा बारा, पेटरबार एवं जरीडीह थाना के पुलिस अधिकारी सहित पुलिस बल के कई जवान शामिल थे। वहीं पुलिस के इस कार्यवाही से अवैध धंधेबाजों में खौप का माहौल बना हुआ है।
वहीं आपको बता दें कि गोमिया प्रखंड क्षेत्र के धवैया,पचमो,चतरोचट्टी,महुआ टांड,झिरकी सहित अन्य क्षेत्रों में अवैध कोयले के कारोबारी काफी फल-फूल रहे हैं। हालांकि पुलिस भी बीच बीच मे छापेमारी अभियान चलाकर इन अवैध कारोबारियों पर नकेल कसने का कार्य करते आ रही है। इसके बावजूद भी अवैध कारोबारी अपने धंधे से बाज नही आ रहे हैं।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्तर प्रदेश उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज बिहार बिहार बोकारो मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

दुमका : ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे आठ वर्षीय जीत के इलाज के लिए परिवार ने लगाई मदद की गुहार