Advertisements
Spread the love

नर्क जीवन एवं बाधित बिजली पानी से जुड़े समस्याओं का सरकार करें निराकरण; अन्यथा आंदोलन: मनोज कुमार चौधरी . . .

सरायकेला : SANJAY

Advertisements

सरायकेला-खरसावां जिले में रहने वाले करीब 12 लाख की आबादी करोड़ों रुपये का बिजली बिल का भुगतान प्रत्येक माह करते हैं। लेकिन बदले में 24-24 घंटे तक बिजली क्षेत्र में गुल रहती है। हल्की हवा चलने से भी बिजली गुल कर दी जाती है। कभी पानी दो-दो दिनों तक नहीं मिलता तो कभी बिजली की समस्या से सरायकेला वासी जूझ रहे हैं। जिले वासियों का आक्रोश अब बिजली विभाग व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ फूटने लगा है।

सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने उक्त बातें कहते हुए कहा है कि बिजली पानी की समस्या से लोग वर्षों से जूझते आ रहे हैं। बिजली विभाग के द्वारा कहां-कहां मेंटेनेंस का काम हुआ और पिछले पांच सालों में बिजली विभाग की घीसी पिटी वर्षों पुरानी जर्जर व्यवस्था को बदलने के लिए कौन से बड़े उल्लेखनीय काम हुए बिजली विभाग इसे सार्वजनिक करें। नियमित मेंटेनेंस के नाम पर आवंटित राशि केवल सरकारी कागजातों में खत्म कर बंदर बाट कर ली जाती है। अन्यथा समस्या इतनी विकराल नहीं होती। पिछले 5 सालों में मुफ्त बिजली के नाम पर जनता के ऊपर कहर बरपाया गया एवं उन्हें भारी भरकम बिल दिया गया। लोगों पर मुकदमा हुआ और नोटिस दिया गया।

भय से लोगों ने बर्तन, घर व जमीन गिरवी रखकर बिजली बिल का भुगतान किया। करोड़ों की लागत से भाजपा सरकार द्वारा सरायकेला नगर को तीन क्षेत्रों (चाईबासा, राज खरसावां और उलीझारी) की पावर ग्रिड से विद्युत आपूर्ति की योजना बनाई थी किन कारणों से केवल उलीझारी पावर ग्रिड पर बिजली विभाग आश्रित है। मनोज कुमार चौधरी ने कहा है कि सरकार, जिला प्रशासन व बिजली विभाग से अनुरोध है कि मानसून आने वाला है। उससे पहले निर्बाध बिजली आपूर्ति हेतु सर्विस लाइन और मेन लाइन के बगल में मेंटेनेंस का काम करते हुए पेड़ और पेड़ की टहनियों की कटाई अविलंब कराई जाए एवं वैकल्पिक उपयोग के लिए तीनों (चाईबासा, राज खरसावां और उलीझारी) लाइनों को दुरुस्त किया जाए। वर्ना 4 जून तक आदर्श आचार संहिता है और बिजली पानी की यदि यही व्यवस्था बनी रही तो 4 जून के बाद जोरदार आंदोलन होगा।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?