Spread the love

झारखंड अलग राज्य चिन्हित आंदोनकारी कल्याण समिति ने किया एकदिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन; आयोग के जवाब के बाद आंदोनकारीयों में खुशी की लहर; आजादी के दिन हो सकते है आंदोलनकारी सम्मानित।

सरायकेला: संजय मिश्रा । जिला समाहरणालय के समक्ष झारखंड अलग राज्य चिन्हित आंदोनकारी कल्याण समिति के बैनर तले एक दिवस सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से राजनगर के आंदोलनकारी भुवनेश्वर महतो उपस्थित रहे, जिनके नेतृत्व में झारखंड सरकार से अनोदलनकारीयों को सम्मानित करने की मांग की गई।इस मौके पर सैकड़ो आंदोनकारी मौजूद रहे। वहीं भुवनेश्वर महतो ने कहा जब आंदोलनकारीयों के लिए आयोग का गठन किया गया, आंदोनकारीयों की सूची भी तैयार है। फिर आंदोलनकारीयों को सम्मानित क्यों नही किया जा रहा है। जब तक आंदोलनकारीयों को सम्मानित नही किया जायेगा, हमारा आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

वहीं प्रदर्शन के चार घंटे बाद झारखंड अलग राज्य चिन्हित आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो आंदोलनकारीयों के पास पहुंचे, उन्हें स्पष्ट किया कि झारखंड सरकार ने आन्दोलनकारीयों को सम्मानित करने का कार्य पूर्ण कर दिया है, और गृह मंत्रालय द्वारा सभी जिले के उपायुक्त को आंदोनकारीयों का प्रमाण पत्र एवं ताम्र पत्र भेज दिया है। बहुत जल्द सभी आंदोलनकारीयों को सम्मानित किया जाएगा। वैसे कयास लगाया जा रहा है कि 15 अगस्त आजादी के दिन सभी झारखंड अलग राज्य चिन्हित आंदोनकारीयों को सम्मानित किया जाएगा।

मौके पर भुवनेश्वर महतो, रामरतन महतो, रुईदास लेयंगी, टुकलु सोरेन, सुधांशु महतो, श्रीहरि गोप, ईचागढ़ के राम रतन गोप, सुधीर महतो, कामेलश्वर महतो, लक्ष्मी नारायण महतो, दीपक महतो, शंकर महतो, दिकुराम मार्डी, बुधराम सोय, नलिन महतो, कृष्णा कांत महतो, भीम कर्मकार, बुधेश्वर कर्मकार, राजेश नायक, रामलाल पाण्डे, नकुल महतो, सुखदेव महतो, कुंवर मार्डी, सुशेन महतो, पद्मचरन कटिहार, अशोक महतो, सुमित्रा महतो, अनिता देवी, सबिता देवी, गीता हांसदा आदि उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed