Advertisements
Spread the love

रूपा सरदार के द्वारा तेज गति एवं लापरवाही से बाइक चलाने के कारण, दो व्यक्ति का गई जान। रूपा सरदार गए न्यायिक हिरासत में…

जमशेदपुर /पोटका :अभिजीत सेन।

नशा करके तेज गति से एवं लापरवाही से बाइक चलाने पर जेल हो सकती है। यह पहली बार पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना क्षेत्र में घटी। विश्वकर्मा पूजा के दिन मंगलवार की रात रूपा सरदार द्वारा लापरवाही एवं तेज गति से बाइक चलाने से दो लोगों की जान चली गई, इस मामले को लेकर कोवाली पुलिस द्वारा शुभम महापात्र के द्वारा दिया गया लिखित आवेदन पर रूपा सरदार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दियागया।

बताया जा रहा है कि संजय बारीक बाइक में सवार होकर झोड़ाडीह ओड़िशा से आदित्यपुर अपने घर लौटने के क्रम में कोवाली थाना नजदीक टर्निंग में पुलिया के समीप अनियंत्रित होकर बाइक से नीचे गिर पड़ा,इसके बाद हड़ियान के दो युवकों ने घटनास्थल से गुजर रहे थे कि संजय बारीक को गिरा हुआ देखा तो दोनों युवक सुरेंद्र ज्योतिष एवं शुभम महापात्र रुक कर संजय बारीक से पूछताछ कर ही रहे थे कि इस बीच हल्दीपोखर की ओर से तेज गति में लापरवाही से बाइक चलाते हुए रूपा सरदार सड़क किनारे पूछताछ कर रहे दोनों युवकों एवं संजय बारीक को अपनी चपेट में ले लिया,

जिसके कारण संजय बारीक की मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान द्वारा सुरेंद्र ज्योतिष एवं शुभम महापात्र को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम भेज दिया था। जहां इलाज के क्रम में सुरेंद्र ज्योतिष ने दम तोड़ दिया इस मामले में कोवाली पुलिस द्वारा रूपा सरदार को तेज गति लापरवाही से बाइक चलाने के कारण दो लोगों की मौत के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रियासत में भेज दिया है।

वही कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने कहा कि बाइक या किसी भी वाहन को चलाते समय सावधानी बरते, यदि आप लापरवाही से वाहन चलाते हैं तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा