Spread the love

 प्रवीण सेवा संस्थान के भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन 2 अक्टूबर को, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मारांडी, अर्जुन मुण्डा, चम्पाई सोरेन करेंगें पण्डाल का उद्घाटन, पण्डल भारतीय सभ्यता और सास्कृति को प्रर्दशित कर रहा है …

सरायकेला (सुदेश कुमार ) प्रवीण सेवा संस्थान आदित्यपुर द्वारा इस वर्ष दुर्गा पूजा को लेकर म्यांमार के बुद्ध गोल्डन टेंपल का अंतिम और भव्य रूप दिया जा रहा है। 2 अक्टूबर बुधवार शाम 7 बजे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ,अर्जुन मुंडा ,चंपाई सोरेन समेत अन्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर पंडाल का विधिवत् उद्घाटन किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements


दुर्गा पूजा पंडाल को अंतिम रूप देने में कारीगर दिन-रात जुटे हैं। रविवार को दुर्गा पूजा पंडाल के समक्ष प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक सह प्रवीण सेवा संस्थान के मुख्य संरक्षक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह ने बताया कि बुद्धिस्म यानी बौद्ध धर्म प्रचार -प्रसार के थीम पर आधारित भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है जो भारतीय सभ्यता संस्कृति की भी झलक देखने को मिलेगी। पंडाल भगवान गौतम बुद्ध के जीवनी को प्रदर्शित किया गया है। पंडाल म्यांमार के बुद्ध गोल्डन टेंपल के स्वरूप को हुबहू तैयार किया गया है। पंडाल के चारों तरफ वॉल राइटिंग समेत पोस्टर में बुद्ध अमृतवाणी भी प्रचारित किया जा रहा है। जो लोगों को आकर्षित करेगा। हरियाली को भी बढ़ावा देने के उद्देश्य से पंडाल के चारों तरफ हरे-भरे पौधे दो महा पूर्व लगाए गए हैं। पंडाल निर्माण में सर्व धर्म समभाव के संदेश को बखूबी उतारा गया है.

पश्चिम बंगाल के कारीगरों ने दो महीने में तैयार किया दुर्गा पूजा पंडाल…

प्रवीण सेवा संस्थान के मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मां पार्वती डेकोरेटर के अशोक घोष ने पूजा पंडाल का निर्माण किया है एवं कारीगर अशोक डे ने भव्य मां के मूर्ति को तैयार किया है। जो श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा। इन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल चंदन नगर से मैकेनिकल विद्युत सज्जा आकर्षण का केंद्र रहेगी। पंडाल में 100 से भी अधिक वॉलिंटियर्स श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिए तैनात रहेंगे। पूर्व विधायक ने बताया कि जयप्रकाश उद्यान, आवास बोर्ड मैदान में पार्किंग की सुविधा मौजूद होगी।

आदित्यपुर नगर निगम साफ सफाई व्यवस्था करें सुनिश्चित….

मुख्य संरक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा पंडाल के आसपास लगातार साफ- सफाई अभियान चलाया जा रहा है.निजी सफाई कर्मियों द्वारा स्वच्छता का ख्याल रखा जा रहा. है इन्होंने बताया कि आदित्यपुर नगर निगम से अपेक्षाकृत कम मजदूर उपलब्ध हो रहे हैं. हालांकि नगर निगम प्रशासक ने अस्वत किया है कि पूजा के दौरान साफ सफाई की विशेष व्यवस्था रहेगी।।

Advertisements

You missed