Spread the love

शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई मां दुर्गा की वार्षिक पूजन उत्सव; सभी धार्मिक अनुष्ठानों एवं परंपराओं का निर्वहन करते हुए जयकारे के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई…

आबार ऐशो मां…..

सरायकेला: संजय मिश्रा : सरायकेला सहित आसपास के क्षेत्र में भी सभी धार्मिक अनुष्ठानों एवं परंपराओं का निर्वहन करते हुए हर्षोल्लास, शांतिपूर्ण एवं सुहाग पूर्ण वातावरण में मां दुर्गा पूजन उत्सव का समापन विजयादशमी पर कलश विसर्जन के साथ किया गया। इस अवसर पर विभिन्न मां दुर्गा पूजा आयोजन समितियों द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें माता के भक्तों द्वारा नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी गई। मौके पर सभी ने माता दुर्गा के अगले वर्ष आने की मंगल कामना करते हुए

Advertisements
Advertisements

आबार एशो मां….. के अंतरहृदयध्वनि के साथ विदाई दी। इससे पूर्व महिलाओं ने सिंदूर खेला की रस्म निभाई।

जिसमें सुहागिनों ने मां दुर्गा के चरणों के सिंदूर से एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला किया। और अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना करते हुए माता को विदाई दी। इसके तहत नगर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पूजा आयोजक समितियों द्वारा कलश एवं प्रतिमाओं का विसर्जन स्थानीय खरकई नदी में किया गया।

श्री श्री सनातनी दुर्गा पूजा कमेटी गेस्ट हाउस सरायकेला के तत्वावधान भव्य सिंदूर खेला का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों की संख्या में सुहागिनों ने सिंदूर खेला की रस्म निभाते हुए अखंड सौभाग्य की कामना की गई। जिसके बाद गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकालते हुए नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई देते हुए प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा श्रद्धा पूर्वक एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी भक्त श्रद्धालुओं एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया। सरायकेला पुराने बस स्टैंड चौक स्थित सरकारी दुर्गा पूजा मंडप में इस अवसर पर पूजन के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर पुजारी पंडित गोपाल कृष्ण होता द्वारा मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराया गया।

श्री श्री पब्लिक दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के लिए भव्य शोभा यात्रा निकाला गया। शोभायात्रा के नगर परिभ्रमण के क्रम में भक्तों द्वारा विभिन्न चौक चौराहा पर मां दुर्गा की आरती उतारते हुए आशीर्वाद लिया गया। इससे पूर्व समिति द्वारा झूमर का आयोजन किया गया। जिसके बाद जगन्नाथ मंदिर घाट पर माता की प्रतिमा का विसर्जन करते हुए अंतिम विदाई दी गई।

आयोजक समिति के सचिव भोला महांती ने दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन सहित तमाम सरायकेला वासियों का आभार व्यक्त किया। ओम श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति हंसाहुड़ी स्थित मां की प्रतिमा को नम आंखों से विदाई देते हुए भव्य शोभायात्रा निकालकर माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

Advertisements

You missed