सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत ठेला व्यापारी और सब्जी विक्रेताओं को किया गया सम्मानित
सरायकेला। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हैं सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत प्रदेश कमेटी के निर्देश पर ठेला व सब्जी विक्रेता को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सम्मानित किया गया। सरायकेला नगर में महिला मोर्चा के द्वारा इस अवसर पर महिला सब्जी विक्रेताओं को अंग- वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। एवं लड्डू का वितरण भी किया गया। इस मौके पर सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक, भाजपा जिला मंत्री सूर्या देवी, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता दुबे, महिला मोर्चा का नगर अध्यक्ष पिंकी मोदक, सुभद्रा दास, रीना साहू, रीता पटनायक, अंजना पटनायक, मनोज महतो , गुरु पद महतो ,मोचीराम महंती एवं अन्य गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![](https://vananchal24tvlive.com/wp-content/uploads/2021/09/SAnjay.jpg)