Advertisements
Spread the love

150 लीटर महुआ शराब जब्त

जमशेदपुर(दीप):  जमशेदपुर आबकारी विभाग को एक बार फिर से बड़ी सफलता मिली है. जहां विभाग ने एमजीएम थाना क्षेत्र में छापेमारी कर शराब भट्टियीं को ध्वस्त किया साथ ही बड़ी मात्रा में अवैध चुलाई शराब और महुआ जब्त किया है. बताया जाता है, कि विभाग को इस इलाके में शराब भट्टी संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी. इसी आधार पर विभाग ने छोटा बांकी डैम के समीप दो स्थानों पर छापेमारी की और यहां से सात हजार लीटर जावा महुआ और तकरीबन 150 लीटर चुलाई शराब बरामद किया है. हालांकि दोनों ही भट्टी जंगल के इलाके में संचालित हो रहे थे. इस कारण यहां से किसी की गिरफ्तारी नही हुई है. हालांकि विभाग ने अज्ञात संचालकों के नाम मामला दर्ज कर आगे की न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Advertisements

 

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित