Spread the love

सरायकेला साप्ताहिक हाट के पास भीषण सड़क दुर्घटना, होटल में घुसी बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

सरायकेला : सरायकेला नगर क्षेत्र में माता लक्ष्मी मंदिर के समीप साप्ताहिक हाट में मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद होंडा शाइन बाइक बगल के एक होटल में जा घुसी। हादसे में 15 वर्षीय सूरज प्रधान और अश्वनी सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार अज्ञात युवक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति से चाईबासा की ओर जा रही एक बाइक ने विपरीत दिशा से आ रही होंडा शाइन बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सूरज प्रधान बाइक समेत होटल में जा घुसा जिससे होटल का काफी नुकसान हुआ। सूरज प्रधान (15 वर्ष), निवासी हरदौला गांव, को सिर और दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है। अश्वनी सहदेव, पिता अरविंद सहदेव, निवासी कुदरसाई, को भी गंभीर चोटें आई हैं। अश्वनी सहदेव ने बताया कि सूरज प्रधान उसे ट्यूशन छोड़ने के लिए बाइक से जा रहा था, तभी यह दुर्घटना हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों घायलों को सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में बाइक होटल में जा घुसी, जिससे होटल के फर्नीचर और अन्य सामानों को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद दूसरी बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्तर प्रदेश उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड डकैती दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बोकारो मध्यप्रदेश महाराष्ट्र राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : सरनार्थी हो रहे हैं हिन्दू बंगाली समुदाय अपने ही राज्य मे…