Spread the love

ईचागढ़ में अवैध बालू परिवहन पर खनन विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

Advertisements
Advertisements

चाण्डिल संवाददाता :  कल्याण पात्रो

ईचागढ़ : सरायकेला जिला खनन विभाग ने ईचागढ़ थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान चलाया जिसके दौरान अवैध रूप से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। खनन विभाग की गाड़ी को देखते ही ट्रैक्टर चालक ने वाहन को कुईडीह के समीप सड़क से नीचे गड्ढे में उतार दिया और मौके से फरार हो गया। खनन विभाग की टीम ने तुरंत ईचागढ़ थाना प्रभारी को सूचना दी जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दूसरे वाहन की मदद से ट्रैक्टर को गड्ढे से बाहर निकाला और थाना परिसर में जब्त कर लिया। खनन विभाग और पुलिस प्रशासन द्वारा इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

You missed