
जमशेदपुर : विभागीय नज़र अंदाज़ और लापरवाही के कारण गौ-माता की जान गई…
जमशेदपुर के मानगो पायल टाकीज के पास बिजली विभाग और एम. एन. एस. सी. की लापरवाही से एक गौ माता को जान गंवानी पड़ी। शनिवार को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और एम. एन. एस. सी. के पदाधिकारी के खिलाफ जमकर बरसे। वही जानकारी मिलने पर गौ माता की पालन पौषण करने वाले गायत्री देवी और महेन्द्र मिश्रा का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर नाराज स्थानीय लोगो ने बिजली विभाग और एम. एन. एस. सी. खिलाफ आरोप लगाते हुए तत्काल सुधार की मांग किया ।


राम कृष्णा कॉलोनी के रहने वाले विश्वजीत दास ने बताया ट्रांसफार्मर के नीचे तार में करेंट लगने से गौमाता की मौत हुई है। जानकारी मिलने पर डांडा से तार को हटाकर जान बचाने का प्रयास किया गया, पर तब-तक देर हो चुकी थी । विश्वजीत दास ने बताया इससे पूर्व शनिवार सुबह मेरा बेटा कुत्ता को घुमा रहा था उस दौरान करेंट लगा लेकिन बाल-बाल बच गया।
