Advertisements
Spread the love

जमशेदपुर : आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सीएचओ ज्योति कुमारी पर जान लेवा हमला…

रिपोर्ट : दीप सागर 

Advertisements

जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत रुईडीह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सीएचओ ज्योति कुमारी महतो पर शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे जान लेवा हमला हुई । कुछ अज्ञात लोगों ने घर के द्वार पर कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया है ।‌ हमले में ज्योति कुमारी गंभीर रूप से घायल हुई है । जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया । वहां से बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर टीएमएच रेफर कर दिया गया है । खबरों के अनुसार ज्योति कुमारी महतो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि ज्योति कुमारी आयुष्मान आरोग्य मंदिर मे पिछले पांच वर्षों से कार्यरत है । और अस्पताल परिसर में बने कर्मचारी आवास में रहती है ।‌ शुक्रवार की सुबह मरीज बनकर अचानक चार लोग घर पर पहुंचे । जैसे ही ज्योति नीचे पहुंची तभी उनपर कुदाल से जानलेवा हमला किया गया । अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि हमले के पीछे क्या वजह है ।

इधर मामले की जानकारी मिलते ही पटमदा रेंज के डीएसपी वचन देव कुजूर टीएमएच पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली । डीएसपी ने बताया कि, मामले पर अनुसंधान आरंभ कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई है ।‌

बता दें कि ज्योति कुमारी के पति एक चिकित्सक हैं और घटना के वक्त वे घर पर ही थे । जब नीचे वारदात स्थल पर पहुंचे तब-तक हमलावर फरार हो चुका था । उन्होंने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिया और घायल ज्योति को अस्पताल लेकर पहुंचे । इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है ।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही सिविल सर्जन डॉ साहिर पॉल भी टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इस हमले के पीछे कौन हैं फिलहाल यह रहस्य बना हुआ है ।

You missed