Advertisements
Spread the love

राजद की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, फर्जी पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई

Advertisements

दुमका । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) दुमका जिला इकाई की आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. अमरेन्द्र कुमार यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को पुनर्गठित कर मजबूत बनाने पर ज़ोर दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सांगठनिक चुनाव की घोषणा के साथ ही सभी पुरानी समितियाँ स्वतः भंग हो चुकी हैं। वर्तमान में केवल जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और नगर अध्यक्ष ही अधिकृत पदाधिकारी हैं। अन्य किसी प्रकोष्ठ में फिलहाल कोई पदाधिकारी मान्य नहीं है।

वरिष्ठ राजद नेता प्रवीर कुमार वर्मा ने चिंता जताते हुए कहा कि कुछ लोग खुद को पार्टी पदाधिकारी बताकर आम जनता को गुमराह कर रहे हैं और संगठन को नुकसान पहुँचा रहे हैं। इस मामले में अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के नेता बाबूराम हांसदा को वार्तालाप के लिए अधिकृत किया गया है। यदि संबंधित व्यक्तियों की कार्यशैली में सुधार नहीं होता है तो उनके खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में नगर और प्रखंड अध्यक्षों को शीघ्र प्रखंड कमिटी के गठन का निर्देश भी दिया गया।

इस बैठक में प्रवीण कुमार वर्मा, बाबूराम हांसदा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद पंडित, जितेश कुमार दास, मो. लतीफ, पंकज यादव, ललित यादव, प्रदीप मंडल, रामसुंदर पंडित, लक्ष्मीनारायण राउत, गणेश भंडारी, छतीस महतो, जयधन मुर्मू, अनूपलाल मुर्मू, अनिल पंडित, मयंक रंजन, अनिल राउत सहित दर्जनों नेता उपस्थित थे।

You missed