
लायंस क्लब इंटरनेशनल अध्यक्ष बने लायन ए.पी. सिंह, लायंस क्लब दुमका ने दी शुभकामनाएं

संवाददाता : मौसम गुप्ता
दुमका : लायंस क्लब इंटरनेशनल के नवनियुक्त अध्यक्ष लायन ए.पी. सिंह ने ओकलैंड (अमेरिका) में पदभार ग्रहण किया। इस विशेष अवसर पर लायंस क्लब दुमका की ओर से स्थानीय सिदो कान्हू हाई स्कूल के प्रांगण में दीप प्रज्वलन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में मौजूद सभी सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि लायन ए.पी. सिंह के नेतृत्व में लायंस क्लब इंटरनेशनल नई ऊंचाइयों को छुएगा और समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा।
इस मौके पर पीएमजे लायन अखिलेश कुमार सिन्हा, लायन डॉ. अमिता रक्षित, लायन प्रदीपतो मुखर्जी, लायन सतीश कुमार, लायन डॉ. सुनील कुमार जायसवाल, लायन डॉ. श्वेता स्वराज, लायन रंजीता सतीश, लायन संजीव कुमार, लायन राकेश सिंघानिया एवं लायन संजीत कुमार सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
उक्त जानकारी लायंस क्लब दुमका के जनसंपर्क पदाधिकारी लायन संजीत कुमार सिंह ने दी।

