Advertisements
Spread the love

अनगड़ा के बीसा में खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन — विधायक राजेश कच्छप के सौजन्य से जर्सी और फुटबॉल का वितरण

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik……✍️

अनगड़ा(राँची) : खिजरी विधायक  राजेश कच्छप के सौजन्य से अनगड़ा प्रखंड के बीसा स्थित बेंती ब्रदर्स फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों के बीच जर्सी सेट और फुटबॉल का वितरण किया गया। इस अवसर पर स्थानीय निवासी एवं विधायक प्रतिनिधि (खाद्य आपूर्ति विभाग)  अजय करमाली ने खिलाड़ियों को जर्सी और फुटबॉल सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि यह पहल खिजरी विधायक श्री राजेश कच्छप और विधायक प्रतिनिधि (खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग) आशीष मुण्डा के संयुक्त प्रयासों से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई है, ताकि उन्हें खेल के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बताया गया कि शहीद बिरसा मुंडा जयंती फुटबॉल टूर्नामेंट के तत्वावधान में महादेव टाड़, बेंती में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी शुभ अवसर पर खिलाड़ियों के बीच जर्सी सेट और फुटबॉल का वितरण किया गया। स्थानीय खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने विधायक  राजेश कच्छप के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की और कहा कि ऐसी पहल से क्षेत्र में खेल भावना और युवा ऊर्जा को नई दिशा मिलेगी।

You missed