Spread the love

बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस पर आजसू के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो ने किया माल्यार्पण

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : कल्याण पात्रो

चांडिल । धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस पर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो ने चांडिल प्रखंड के कटिया और भादूडीह में स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण, पार्टी कार्यकर्ता और कई बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

माल्यार्पण के बाद हरे लाल महतो ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सिर्फ स्वतंत्रता सेनानी नहीं, बल्कि सामाजिक जागरण, जन-अधिकारों की रक्षा और सांस्कृतिक अस्मिता के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें जल–जंगल–जमीन और अपनी विरासत की रक्षा का संदेश देता है।

झारखंड स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की असली ताकत उसकी संस्कृति, परंपरा और परिश्रमी जनता है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में युवाओं, किसानों और ग्रामीण समाज की भूमिका सर्वोपरि है और आजसू पार्टी जनहित के मुद्दों पर लगातार पूरी मजबूती से संघर्ष करती रहेगी।

You missed