Spread the love

अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड कंपनी जा रहे तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आया व्यक्ति को 15 फीट घसीटा

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

कांड्रा : अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड की ओर जाने वाली सड़क पर आज सुबह के समय एक दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक सवार सुभाष प्रमाणिक (एसएमएस विभाग में ठेकेदार के अधीन कार्यरत), तेज़ रफ्तार हाईवा के नीचे आ गया। हाईवा, जो अमलगम स्टील प्लांट की ओर जा रही थी। बाइक को टक्कर मार कर लगभग 15 फ़िट तक घसीट लिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। कांड्रा थाना की टीम मौके पर पहुँची और अमलगम स्टील कंपनी के जेसीबी और वहां मौजूद ग्रामीणों की सहायता से घायल युवक को हाईवा के नीचे से सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया और जेआरडीसीएल एंबुलेंस द्वारा एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि हादसा हाईवा चालक की लापरवाही के कारण हुआ माना जा रहा है। इस संबंध में आगे की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You missed