Advertisements
Spread the love

मध्य विद्यालय चांदपुर में संविधान दिवस मनाए गए बच्चों ने प्रस्तावना का पाठ किया।

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर /पोटका । डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर पी एल वी उत्क्रमित मध्य विद्यालय चांदपुर पहुंचकर स्कूली बच्चों के साथ संविधान दिवस मनाया। बच्चों ने डालसा के पी एल वी के साथ प्रस्तावना का पाठ कर इसके अनुरूप चलने का शपथ लिया।पी एल वी ने बच्चों को उनके मौलिक अधिकार और कर्तव्य से अवगत कराया एवं डालसा के कार्य के बारे में जानकारी दी।इसी अवसर पर बच्चों ने चित्रांकन कर आज के दिवस को और भी प्रभावी बनाया और विभिन्न तरह की चित्र बना कर उसे रंगों से सजाया।बच्चों को किसी प्रकार की प्रमाण पत्र बनवाने हेतु या निःशुल्क विधिक सेवा प्राप्त करने के लिए जरूरत पड़े तो विधिक सहायता केंद्र चांदपुर में संपर्क करने के लिए कहा गया।मौके पर शिक्षकों के साथ डालसा के पी एल वी छाकु माझी,ज्योत्सना गोप,सबिता सोरेन,कुरुमीता मुर्मू,सुमित कुमार गोप आदि उपस्थित रहे।

You missed