Spread the love

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया प्राथमिक विद्यालय, कोलारकोंदा व ग्रामीण जलापूर्ति योजना का औचक निरीक्षण

Advertisements
Advertisements

दुमका ब्यूरो : मौसम गुप्ता 

दुमका । उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शुक्रवार को कोलारकोंदा पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय,कोलारकोंदा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई-लिखाई की स्थिति जानी। उपायुक्त ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया कि बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से हो, विद्यालय की सभी मूलभूत व्यवस्थाएँ ठीक रखी जाएँ तथा शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस क्रम में उन्होंने संबंधित को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इसके उपरांत उपायुक्त ने कोलारकोंदा पंचायत के राजपाड़ा गाँव में ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से जलापूर्ति की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने समय पर पानी उपलब्ध कराने, पंप ऑपरेटर द्वारा तय समय पर मोटर संचालन सुनिश्चित करने सहित कई महत्त्वपूर्ण निर्देश दिया।

You missed