Advertisements
Spread the love

विभिन्न गांव के नौ दिव्यांगों को सदर अस्पताल ले कर पहुंचे पी एल वी शिविर में जांच कराया

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर/पोटका । डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर विभिन्न गांव के नौ दिव्यांगों को पी एल वी चयन कुमार मंडल ने सदर अस्पताल जमशेदपुर ले कर पहुंचे एवं शिविर में डॉक्टरों से जांच कराया। कुल नौ दिव्यांगों के शारीरिक तथा मानसिक जांच करवाए गए। जांच किए गए दिव्यांगों में (1)संध्या कर्मकार हाड़तोपा(2)विश्वनाथ गोप बड़ा बंदुआ(3)बंगी मुर्मू रोलडीह(4)सुनील भकत तीलाईडीह(5)अवधूत भकत बांसला (6)राजेश महाकुढ़ आसनबोनी(7)राम चंद्र महतो दामूडीह(8)शंकर गोप छोटा गोविंदपुर(9)गौरी गोप छोटा गोविंदपुर आदि। इन सभी दिव्यांगों का फॉर्म भरने से ले कर डॉक्टरों से इनके शारीरिक तथा मानसिक जांच करवाने में पोटका के पी एल वी चयन कुमार मंडल,छाकु माझी,ज्योत्सना गोप एवं चाकुलिया की चिन्मयी महापात्र का अहम योगदान रहा।एक माह बाद इनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत होंगे उसके बाद इन सारे दिव्यांगों को स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन भत्ता का लाभ दिलाया जाएगा।मौके पर डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,छाकु माझी,ज्योत्सना गोप,चाकुलिया की पी एल वी चिन्मयी महापात्र एवं सुमित कुमार गोप आदि उपस्थित रहे।

You missed