Advertisements
Spread the love

किक फुटबॉल टूर्नामेंट : हरातू ने टाटी को हराकर खिताब किया अपने नाम

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik….✍️

अनगड़ा(राँची) । राम अकादमी द्वारा लुपुंग स्टेडियम, अनगड़ा में आयोजित तीन दिवसीय दूसरा किक फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जगमोहन क्लब हरातू ने जीत लिया। रविवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में हरातू ने एसटी ब्रदर्स टाटी को 1–0 से पराजित किया। निर्णायक और एकमात्र गोल राम भोगता ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जेलेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, जिपस अनुराधा मुंडा, वनमाली मंडल, भारतीय दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश कंचन और सचिव सरिता सिन्हा ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। जेलेंद्र कुमार ने कहा कि पंचायत स्तर की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। विजेता टीम को 20,000 रुपये नकद, उपविजेता टीम को 15,000 रुपये नकद, जबकि सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली सालहन और हाहे टीमों को 5–5 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई। प्लेयर ऑफ द मैच राम भोगता और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट हरातू के पवन करमाली चुने गए। आयोजन को सफल बनाने में संयोजक रामसाय मुंडा, अध्यक्ष संजय नायक, सचिव विपिन मुंडा, कोषाध्यक्ष संजय महतो, दीपक महतो, मुकेश लोहरा, अरविंद मुंडा, जयराम बेदिया, अघनू पाहन, जलेश महतो, दीपक मुंडा, सुदीप मुंडा, आनंद मुंडा सहित कई कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।