Advertisements
Spread the love

झारखंड कुरमी महासभा का प्रदेश स्तरीय सांगठनिक चुनाव सम्पन्न, नए पदाधिकारियों ने संभाली कमान

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik…….✍️

रांची। आरटीसी बीएड कॉलेज, बूटी में झारखंड कुरमी महासभा का प्रदेश स्तरीय सांगठनिक चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ। चुनाव संचालन हेतु गठित चार सदस्यीय समिति की देखरेख में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरी की गई। समिति में मुख्य चुनाव पदाधिकारी डॉ. भुनेश्वर महतो, सहायक चुनाव पदाधिकारी मुनेश्वर महतो, देवकी महतो एवं डॉ. राजनारायण सिंह पटेल शामिल थे।

चुनाव परिणामों के अनुसार कारीनाथ महतो को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। प्रदेश महासचिव पद पर रामेश्वर महतो एवं कोषाध्यक्ष पद पर रामलाल महतो निर्वाचित हुए।

महिला प्रकोष्ठ में श्रीमती शांति महतो प्रदेश अध्यक्ष, श्रीमती मंजू देवी महासचिव और श्रीमती विमला देवी कोषाध्यक्ष चुनी गईं।
युवा प्रकोष्ठ में गोरखनाथ चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष, गुलचन्द महतो को महासचिव एवं नितेश कुमार को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।

नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष कारीनाथ महतो ने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी स्वजातीय संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर समाज के हक और अधिकार की लड़ाई को और प्रभावी बनाया जाएगा।

चुनाव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड कुरमी महासभा के संरक्षक एवं पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, राष्ट्रीय संरक्षक एवं बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, शिवलाल महतो, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर गांधी, पूर्व अध्यक्ष कुमेश्वर महतो सहित कई गणमान्य व्यक्तित्व, पदाधिकारी और समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों और प्रतिनिधियों ने नए नेतृत्व को शुभकामनाएँ दीं और संगठन में एकजुटता व सशक्त भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?