Spread the love

अनगड़ा में जरूरतमंदों के बीच गर्म कम्बल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

Advertisements
Advertisements

Arjun Kumar Pramanik….✍️

अनगड़ा(राँची)। खिजरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश कच्छप के सौजन्य से गुरुवार को अनगड़ा प्रखंड के सिरका पंचायत अंतर्गत गांधी ग्राम और महेशपुर में जरूरतमंदों व बुजुर्गों के बीच गर्म कम्बल वितरित किए गए। कड़ाके की ठंड में यह पहल क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत बनी। कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन सिरका पंचायत कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  समीम खान के कुशल नेतृत्व में किया गया। उन्होंने स्वयं घर-घर जाकर सर्वे कर सबसे अधिक जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार की, जिससे सहायता सही लोगों तक पहुँच सके। कार्यक्रम में अनगड़ा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष  एतवा उरांव, विधायक प्रतिनिधि (मत्स्य विभाग)  संजय नायक सहित स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।