Spread the love

शंकरदा के शिक्षाविद् विकास कुमार भकत को राष्ट्रीय ‘स्टार एजुकेशन अवार्ड 2025’ से सम्मानित”

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर/पोटका । शंकरदा गांव के प्रतिष्ठित शिक्षाशास्त्री, साहित्यकार, कवि, लेखक तथा विकाश एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष एवं पायनियर इंग्लिश स्कूल, जानमडीह के संस्थापक प्राचार्य विकाश कुमार भकत को शिक्षा क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व, बहुआयामी और प्रेरणादायी योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर स्टार एजुकेशन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें झारखंड के विशिष्ट प्रधानाचार्य (Distinguished Principal of Jharkhand) के रूप में प्रदान किया गया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान मुंबई के गोरेगांव (पूर्व) स्थित बॉम्बे एग्जिबीशन सेंटर में 12 दिसंबर को टाइम्स ऑफ इंडिया के सहयोग से ESFE (Education Supply & Franchise Expo) द्वारा आयोजित भव्य स्टार एजुकेशन अवार्ड्स समारोह में प्रदान किया गया। देशभर से आए चुनिंदा शिक्षाविदों में विकास कुमार भकत का चयन उनके ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, अंग्रेजी माध्यम शिक्षा को हर वर्ग तक पहुँचाने तथा वंचित बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने जैसे उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर किया गया। विकाश कुमार भकत द्वारा आधुनिक, गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धतियों का विस्तार, विद्यार्थियों में अंग्रेजी संप्रेषण कौशल का विकास, तथा ग्रामीण परिवेश में उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का निर्माण राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। उनके नेतृत्व में पायनियर इंग्लिश स्कूल न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता का उदाहरण बना है, बल्कि नैतिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं व्यवहारिक शिक्षा का भी प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। इस अवसर पर देशभर के अनेक प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, विभिन्न राज्यों के विद्यालयों के प्राचार्य, शोधकर्ता, शिक्षा-विशेषज्ञ, ट्रस्ट प्रतिनिधि एवं शिक्षा क्षेत्र के दिग्गज उपस्थित थे।

You missed