Advertisements
Spread the love

इनोवेशन से कृषि होगा लाभकारी : डॉ मयंक मुरारी

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik…….✍️

नामकुम(राँची) । ऊषा मार्टिन फाउण्डेशन विगत कई वर्षो से स्वास्थ, शिक्षा, स्वारोजगार, कृषि इत्यादि के क्षेत्र में जागरूकता, स्वालंबन, आय वृद्धि, संस्कृति, आत्मनिर्भर, मान-सम्मान के लिए लगातार काम कर रही है। विशेषकर अगर कैश क्रॉप के क्षेत्र में देखे तो गेंदा फूलों की खेती कर अनगड़ा एवं नामकुम प्रखण्ड के किसान इन दिनों चर्चा के केन्द्र बिन्दु में है।
इसका मुख्य कारण उषा मार्टिन फाउण्डेशन संस्था द्वारा लगातार प्रशिक्षण, चर्चा- परिचर्चा, बैठके, क्षेत्र भम्रण इत्यादि के साथ टपक सिंचाई,सोलर पैनल, मालचिंग इत्यादि विषयों के बारे में तथा उनसे मिलने वाले लाम को विस्तार से बताना
है। संस्था के द्वारा बताना कि आय में वृद्धि कर अपना तथा परिवार के जीवन में खुशियाँ लाया जा सकता है। सी एस आर हेड डॉ मयंक मुरारी का लगातार फिल्ड भ्रमण उनके साथी कार्यकर्ता द्वारा किसान के साथ लगातार संपर्क, सहयोग कर फूलो की खेती कैसे अच्छी हो इस पर चिंतन मनन कर उनके साथ खड़े रहते है। संस्था द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षित प्रशिक्षको द्वारा ट्रेनिग देकर क्षमता निर्माण का कार्य भी किया जाता है। संस्था द्वारा सहयोग प्राप्त कर रहे किसान बताते है कि डॉ मयंक मुरारी सर कहते है कि अच्छी आय वृद्धि कर दूसरों का सहारा बनो। कही पर भी अच्छा कार्य हो रहा है तो उसका अनुश्रवण करो। इससे स्वस्थ व स्वच्छ समाज निर्माण के साथ साथ आत्म निर्भर भारत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम कर सके।

You missed