Spread the love

वर्षीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोवाली पुलिस द्वारा, जुए के अड्डा में छापे मारी, 7 नामजद के साथ, 15 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज।

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर/ पोटका । कोवाली थाना अंतर्गत हल्दी पोखर हरिओम नगर के पीछे जुआ खेलने की गुप्त सूचना के आधार पर जमशेदपुर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान के द्वारा पुलिस बल के साथ छापेमारी अभियान चलाया गया। इस छापेमारी अभियान के तहत पुलिस को देखते ही जुहा खेल रहे थे, सभी जुआरी मौका देखकर भागने में सफल रहे। ईस जुआ खेलने के स्थान पर से, जुआरीयों के 7 बाइक, नगद 530 रुपया एवं ताश के दो बंडल, पुलिस के द्वारा बरामद किया गया। इस मामले में कोवाली पुलिस द्वारा सात लोगों पर नामजद एवं 10 से 15 अज्ञात जुआरी लोगों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराई है। ईस दौरान थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने कहा कि जुआ जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस के द्वारा छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।

You missed