
मतदाता सूची मिलान व प्रशिक्षण दिया गया, 23 दिसंबर को बसंती मंदिर धीराजगंज गम्हरिया में अगला कैंप

रिपोर्टर : जगबंधु महतो
आदित्यपुर : सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत आंबेडकर पुस्तकालय, जय प्रकाश उद्यान, आदित्यपुर में मैपिंग से संबंधित एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में विभिन्न मतदान केंद्रों के मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को यह जानकारी भी दी गई कि मैपिंग से जुड़ी सूचनाएं कैसे प्राप्त की जा सकती हैं।
कैंप में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी, गम्हरिया प्रवीण कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मतदाता सूची के शुद्धिकरण और पारदर्शिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रक्रिया से योग्य मतदाताओं के अधिकार सुरक्षित होंगे। कार्यक्रम में पूर्व वार्ड पार्षद नीतू शर्मा के अलावा बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर तथा अन्य कर्मी भी मौजूद रहे। इनमें श्री सच्चिदानंद चौधरी, श्री नंदीश्वर कृष्ण सिंह, अमन राज, अभिषेक मिंज, सत्यम भारद्वाज एवं रंजीत कुमार सिंह शामिल थे। सभी ने मतदाताओं को मैपिंग प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी और प्रशिक्षण दिया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि मैपिंग प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा करने के उद्देश्य से अगला कैंप दिनांक 23 दिसंबर 2025 को बसंती मंदिर, धीराजगंज, गम्हरिया में आयोजित किया जाएगा। आसपास के लोगों से अपील की गई है कि वे समय पर पहुंचकर कैंप को सफल बनाएं और मतदाता सूची के सत्यापन में सहयोग करें।

