Advertisements
Spread the love

ईचाडीह में राजनीतिक रंजिश के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, 16वीं पुण्यतिथि पर परिजनों से मिले आजसू नेता

Advertisements

चांडिल : कुकड़ू प्रखंड के ईचाडीह गांव में मंगलवार को राजनीतिक रंजिश में मारे गए शहीदों की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो एवं पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव ईचाडीह पहुंचे और शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
गौरतलब है कि 23 दिसंबर 2009 को विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन सरायकेला से कुकड़ू लौटने के क्रम में राजनीतिक रंजिश के चलते ईचाडीह गांव के कालीपदो कुमार, डॉ. धनंजय कुमार, चित्तरंजन कुमार तथा बांदावीर निवासी रामप्रसाद महतो की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस दुखद घटना को याद करते हुए चारों दिवंगतों की बेदी पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए आजसू केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने कहा कि लोकतंत्र में विचारों की भिन्नता स्वाभाविक है, लेकिन मतभेद के कारण मनभेद और हिंसा स्वीकार्य नहीं हो सकती उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक राजनीति में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेद क्षेत्र की एकता और भाईचारे को नुकसान नहीं पहुंचाने चाहिए। सभी दलों और नेताओं का साझा उद्देश्य क्षेत्र का समग्र विकास और जनता की खुशहाली होना चाहिए।
वहीं पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को एकजुट होकर प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए समाज में शांति, सद्भाव और विकास की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में ईचाडीह के ग्राम प्रधान रघुबर कुमार, आजसू पार्टी के कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो, डॉ. मनोज कुमार, वार्ड सदस्य सानू कुमार, बबलू महतो, सुनील महतो, मनोज कुमार, विष्णु कुमार, शरत कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य ग्रामीण एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You missed