
अनगड़ा में कांग्रेस की अहम बैठक, पंचायत अध्यक्षों को राहत सामग्री वितरित स्थापना दिवस की तैयारियां तेज

Arjun Kumar Pramanik……..✍️
अनगड़ा (रांची) : अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय चौक पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में खिजरी विधायक राजेश कच्छप के सौजन्य से विभिन्न पंचायत अध्यक्षों के बीच कंबल, चावल राशीद और कांग्रेस का झंडा वितरित किया गया। साथ ही 28 दिसंबर को होने वाले कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव ने की। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा ने कहा कि ठंड के मौसम को देखते हुए जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पंचायत अध्यक्षों को कंबल वितरण की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं चावल राशीद के माध्यम से गरीब और असहाय परिवारों को आवश्यक अवसरों पर सूखा राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव ने सभी मंडल अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों, कांग्रेस पदाधिकारियों और ब्लॉक लेवल एजेंट्स को निर्देश दिया कि 28 दिसंबर को कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाए तथा सभी अपने-अपने घरों पर कांग्रेस का झंडा फहराएं।
बैठक में 10 पंचायतों को कांग्रेस झंडा और चावल राशीद, जबकि 8 पंचायतों को कंबल वितरित किए गए। इनमें हेसातू, हरातू, हेसल, पैका, नवागढ़, अनगड़ा, गेतलसूद, साल्हान, कुच्चू और सिरका पंचायतें शामिल हैं। शेष पंचायतों में जल्द ही वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रेजाक अंसारी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष योगेंद्र बेदिया, प्रमुख दीपा उरांव, जिला ग्रामीण युवा अध्यक्ष प्रत्याशी अजय उरांव, महिला अध्यक्ष सरिता देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
कुल मिलाकर, यह बैठक संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के कमजोर वर्गों तक राहत पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है।

