
केंद्रीय बजट 2047 के विकसित भारत की दिशा में ठोस रोडमैप : मनोज कुमार सिंह

Arjun kumar Pramanik……….✍️
नामकुम(रांची) । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार नौवीं बार प्रस्तुत किया गया केंद्रीय बजट देश के समावेशी और संतुलित विकास की स्पष्ट झलक प्रस्तुत करता है। यह बातें मनोज कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि (राज्यसभा) सह प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा किसान मोर्चा, झारखंड ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा । श्री सिंह ने कहा कि इस बजट में किसानों और युवाओं को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए उनकी समृद्धि और सुरक्षित भविष्य की चिंता की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष फोकस करते हुए तीन नए एम्स की स्थापना तथा प्रत्येक प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को अपग्रेड करने की घोषणा सराहनीय है, जिससे आम जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए खेलो इंडिया कार्यक्रम के विस्तार के साथ-साथ डिजाइन उद्योग के माध्यम से युवाओं को जोड़ने की योजना स्वागतयोग्य है। देशभर में हाई-स्पीड कॉरिडोर निर्माण की योजना से आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों को गति प्राप्त होगी। मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कस्टम ड्यूटी में कटौती कर वस्तुओं को सस्ता करने की योजना आम उपभोक्ताओं को सीधी राहत देगी। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नए विश्वविद्यालय, स्कूल और कॉलेजों के निर्माण की योजना के साथ-साथ प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल खोलने की घोषणा महिला शिक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए शी-मार्ट योजना एक दूरदर्शी पहल है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर यह बजट समाज के सभी वर्गों—किसान, युवा, महिला, विद्यार्थी और आम नागरिक—का ध्यान रखते हुए तैयार किया गया है और इसे वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का एक स्पष्ट और मजबूत रोडमैप कहा जा सकता है।
Related posts:

